BRABU: स्नातक सत्र 2025-2029 नामांकन से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा स्नातक सत्र 2025-2029 के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर आवश्यक सूचना जारी की गई है। यह सूचना सभी अंगीभूत एवं संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के प्राचार्य/प्राचार्या को संबोधित है।

मुख्य बिंदु:
प्रथम मेधा सूची दिनांक 04.07.2025 को प्रकाशित किया जाएगा।
– सूची में चयनित छात्र/छात्राओं का नामांकन 05.07.2025 से 12.07.2025 तक किया जाएगा।
– नामांकन दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही किया जाएगा।
– यदि दस्तावेज़ों में कोई कमी पाई जाती है, तो नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।
– सभी वर्ग एवं सभी कोटि के छात्र/छात्राओं से राजभवन के द्वारा निर्धारित नामांकन शुल्क लेना सुनिश्चित करें।
– संबंधित महाविद्यालय अपने शुल्क की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करें।

विश्वविद्यालय का निर्देश: यह निर्देश माननीय कुलपति महोदय के आदेशानुसार जारी किया गया है। सभी महाविद्यालयों को इसका सख्ती से पालन करना अनिवार्य है।


निष्कर्ष: BRABU द्वारा जारी पहली मेधा सूची के अनुसार जिन छात्रों का चयन हुआ है, वे जल्द से जल्द अपना सेलेक्शन लेटर डाउनलोड कर लें और सभी जरूरी दस्तावेज़ों के साथ 12 जुलाई 2025 तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी करें। कोई भी चूक भविष्य में बड़ा नुकसान कर सकती है।

Post a Comment

0 Comments